हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हज़रत पैग़म्बरे इस्लाम स.ल. के पौत्र इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर ईरान सहित पूरे संसार में समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। ईरान में जगह-जगह पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं और लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।
ईरान के सभी शहरों विशेषकर पवित्र नगर मशहद को सजाया गया है। मशहद के अतिरिक्त पवित्र नगर क़ुम और अन्य शहरों और बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर ईरान में मस्जिदों, इमामबाड़ों और अन्य धार्मिक स्थलों को सुसज्जित किया गया जहां पर वक्ता, इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाल रहे हैं। इस सभाओं का क्रम कल रात से चल रहा है जो अब भी जारी है।
मशहद नगर, जहां पर इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम का रौज़ा है, लाखों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद हैं। इस शुभ अवसर पर यह श्रद्धालू न केवल ईरान के कोने-कोने से बल्कि विश्व के कोने-कोने से मशहद आए हैं।
इस खुशी के मौके पर हम हौज़ा न्यूज़ की पूरी टीम की ओर से मुबारकबादी पेश करते हैं
आपकी टिप्पणी